महिला के प्रति ऐसी गंदी सोच, ऑडियो सुनकर नारी सुरक्षा सम्मान की उड़ गई धज्जियां
झांसी। भले ही उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार महिला उत्पीडन रोकने के लिए कितने भी ठोस कानून बना ले या कितने भी नारी सुरक्षा सम्मान जैसी योजनाओं को बनाकर उन पर कार्य करने के निर्देश दे दे। लेकिन धरातल पर पुलिस का महिलाओं के प्रति क्या रवैया रहता है। यह झांसी जनपद के थाना सकरार के एक दरोगा का वायरल हुआ ऑडियो ही बता रहा। शिकायती पत्र की जांच कर रहे दरोगा ने पीड़िता की रिपोर्ट तो दर्ज नहीं की बल्कि उसके चरित्र का हनन करते हुए उसके पति से अश्लीलता वार्ता कर दी। जिसकी शिकायत पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से लिखित देते हुए की है।
मामला जनपद झांसी के सकरार थाना से जुड़ा है। महिला ने शुक्रवार को पुलिस के अधिकारी और जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायती पत्र देते अश्लीलता भरा दरोगा का ऑडियो भी कार्यवाही के लिए दिया है।
मऊरानीपुर की रहने वाली एक महिला ने बताया कि 23 जुलाई 2024 को उसने एक प्रार्थना पत्र पुलिस अधिकारियों को देते हुए बताया था कि उनके एक रिश्तेदार ने उसके पति की गैर मौजूदगी में उसके साथ बलात्कार किया और उसकी अपने मोबाइल में अश्लील वीडियो फोटो बनाकर उसे लगातार ब्लैकमेल करते हुए कही दिल्ली तो कभी उसके घर आकर बलात्कार किया। इस मामले को गंभीरता से लेकर सकरार थाना कार्यवाही के लिए भेजा गया। महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि सकरार थाना के एक दरोगा को इसकी जांच मिली। जिसमे दरोगा ने उसके पति को फोन लगाकर नाम पता पूछने के बाद उसके चरित्र को लेकर गंदी गंदी अश्लील वार्ता की। महिला का आरोप है कि दरोगा आरोपी को बचा रहा है इसलिए उस पर बिना किसी साक्ष्य के गंदे गंदे आरोप लगाकर मामला दिल्ली से जुड़ा होने पर वही रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कह रहा है। महिला द्वारा पुलिस अधिकारियों को दिए गए दरोगा अश्लीलता भरे ऑडियो ने महिला नारी सुरक्षा सम्मान की बात करने वाली पुलिस पोल खोल कर रख दी साथ ही महिलाओं के प्रति खाकी का कितना सम्मान है वह भी सामने आ गया है। फिलहाल पुलिस के आलाधिकारी इस ऑडियो और पूरे प्रकरण को दबाने का प्रयास कर रहे है। झांसी से शुगर सिंह यादव की रिपोर्ट