भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर, 02 जुलाई 2025/ शिक्षक एल.बी. संवर्ग की वर्षों से लंबित मांगों को लेकर अब सब्र का बाँध टूटता दिख रहा है। जिला बलरामपुर के शिक्षक साझा मंच ब्लॉक इकाई कुसमी ने आज अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को तीन सूत्रीय मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा, जिसमें क्रमोन्नति (प्रमोशन) का जनरल ऑर्डर तत्काल जारी करने, पूर्व सेवा अवधि के आधार पर पेंशन एवं अन्य लाभ देने, और 2008 के सेटअप के अनुसार युक्तियुक्तकरण करने की प्रमुख मांगें शामिल थीं।
शिक्षकों का कहना है वे लगातार छत्तीसगढ़ शासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए ज्ञापन और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करते आ रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। ऐसे में शासन से अब त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की माँग की जा रही है।

ज्ञापन कार्यक्रम में शिक्षक साझा मंच के ब्लॉक संचालक हरकेश भारती, दीपक सिन्हा, शशांक भूषण दुबे समेत प्रमुख शिक्षकों में प्रेम शंकर यादव, उमेश गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता, दीपक गुप्ता, सुनील तिवारी, दिनेश यादव, राखी कश्यप और शांति भगत शामिल रहे। सैकड़ों शिक्षकों की भागीदारी ने यह स्पष्ट कर दिया कि यह मुद्दा अब केवल मांग नहीं, बल्कि सम्मान और अधिकार की लड़ाई बन चुका है।















