भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर, 2 जुलाई 2025/ युवा कांग्रेस जिला बलरामपुर के जिलाध्यक्ष बृजेश यादव ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत हो रहे सड़क निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पूरे जिले में पहाड़ी कोरवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए बनी सड़कों को विभागीय अधिकारी और ठेकेदार भ्रष्टाचार का अड्डा बना चुके हैं।
जिलाध्यक्ष बृजेश यादव ने बताया घटिया सामग्री और घटिया निर्माण की वजह से सड़कें, पुल, पुलिया और रिटर्निंग वाल बह गए हैं। उन्होंने कहा युवा कांग्रेस दो महीने पहले जिला बलरामपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग कर चुके है, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क आफिस राजपुर का भी घेराव कर प्रदर्शन किया, लेकिन शासन-प्रशासन ने परवाह नहीं की। उन्होंने चेतावनी दी है यदि जल्द ही जिले के निर्माणाधीन सड़कों की जांच कर गुणवत्तापूर्ण निर्माण नहीं कराया गया, तो युवा कांग्रेस बलरामपुर के कार्यकर्ताओं के साथ संभागीय कार्यालय का घेराव करेगी।

जिलाध्यक्ष बृजेश यादव ने कहा, “जब से भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ में आई है, भ्रष्टाचार का बोलबाला है। हम भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग लड़ेंगे और जनमन योजना की सही दिशा में निर्माण करवाएंगे।”














