टप्पेबाजी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार,एक तमंचा और कारतूस 2 लाख रुपये बरामद
भरथना पुलिस को मिली बड़ी सफलता
भरथना/इटावा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में 13 की रात्रि को थाना भरथना पुलिस क्षेत्र अंतर्गत भ्रमणशील थी बताया कि मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि टप्पेबाजी करने वाले दो व्यक्ति कृष्णानगर चौराहे डाइव एंड डाईन रेस्टोरेंट के पास तिराहे पर खड़े है जो किसी वारदात की फिराक में है सूचना पर भरथना थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों युवक भागने लगे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। दोनों युवकों के नाम राजा निवासी फिरोजाबाद और रंजीत प्रताप निवासी मैनपुरी बताए गए | जब उनकी तलाशी ली तो उनके पास से अवैध 1तमंचा, 2कारतूस और दो लाख दस हजार रुपये नकद मिला।
जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने टप्पेबाजी की दो घटनाओं का राज खोला। पहली घटना भरथना बस स्टैंड पर एक महिला से सोना दुगना करने का झांसा देकर उसके गहने ठग लिए गए। दूसरी घटना बकेवर टैम्पो स्टैंड पर बस से उतरी महिला का पर्स चोरी कर लिया गया। पर्स में रखे सोने के गहनों को कम कीमत पर बेचकर पैसे आपस में बांट लिए थे।
गिरफ्तार दोनों आरोपी लोगों को अपने झांसे में लेकर वारदात को अंजाम देते थे भरथना थाना प्रभारी विक्रम सिंह,कस्बा प्रभारी जसवंत सिंह और उनकी टीम ने अहम भूमिका निभाई













