• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Latest News

एनटीपीसी की बाढ़ इकाई से बिहार को जल्द ही मिलेगी 383 मेगावाट अतिरिक्त बिजली

संवाददाता, इमरान बेग by संवाददाता, इमरान बेग
July 1, 2023
in Latest News, नॅशनल
0
एनटीपीसी की बाढ़ इकाई से बिहार को जल्द ही मिलेगी 383 मेगावाट अतिरिक्त बिजली
0
SHARES
13
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

एनटीपीसी की बाढ़ इकाई से बिहार को जल्द ही मिलेगी 383 मेगावाट अतिरिक्त बिजली

रिपोर्ट – शांतनु कुमार सिंह

जिला – पटना

बाढ़ प्लांट की उत्पादन क्षमता 1980 मेगावाट से बढ़कर 2640 मेगावाट हुआ

बाढ़ से बिहार को अब 1526 मेगावाट की जगह मिलेगी 1909 मेगावाट बिजली

बिहार में एनटीपीसी संयंत्रों से बिजली आवंटन 6560 मेगावाट से बढ़कर 6943 मेगावाट हो जाएगा

बाढ़ के पहले चरण की 660 मेगावाट की दूसरी इकाई से जल्द ही होगा वाणिज्यिक परिचालन शुरू

विशेष संवाददाता
पटना । केंद्रीय विद्युत विनियामक आयोग (सीईआरसी) के मानदंडों के अनुसार एनटीपीसी बाढ़ के स्टेज-1 की दूसरी यूनिट ने आज दिन में करीब 13:00 बजे अपने 72 घंटे के फुल लोड ट्रायल-रन ऑपरेशन लक्ष्य को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया ।

फुल लोड ट्रायल-रन ऑपरेशन के सफल होने का मतलब है कि, बाढ़ संयंत्र के स्टेज -1 की दूसरी इकाई आधिकारिक तौर पर वाणिज्यिक उत्पादन के लिए तैयार है,और इससे बिहार, ओडिशा, झारखंड और सिक्किम जैसे लाभार्थी राज्यों को 660 मेगावाट तक बिजली जल्द मिलने लगेगी ।

इसके साथ ही कुल अनुमानित 21000 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले बाढ़ प्लांट की कुल उत्पादन क्षमता वर्तमान में 1980 मेगावाट से बढ़कर 2640 मेगावाट हो गई है।

पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल में स्थित बाढ़ सुपर थर्मल पावर प्लांट की वर्तमान में 660 मेगावाट की 3 इकाइयों के माध्यम से कुल 1980 मेगावाट का वाणिज्यिक विद्युत उत्पादन हो रहा है, तथा बिहार को इस संयंत्र से अभी 1526 मेगावाट बिजली मिल रहा है।

एनटीपीसी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में एनटीपीसी के प्रवक्ता विश्वनाथ चंदन ने बताया कि “ बाढ़ स्टेज- I की इस दूसरी यूनिट से उत्पादित बिजली का 58% हिस्सा यानी 383 मेगावाट बिहार को मिलेगा, शेष झारखंड, ओडिशा और सिक्किम को आवंटित किया जाएगा। “

उन्होने आगे बताया कि बाढ़ प्लांट की 660 मेगावाट पर्यावरण अनुकूल सुपर क्रिटिकल प्रौद्योगिकी आधारित यह चौथी इकाई है, जो आज सफल फुल लोड-ट्रायल ऑपरेशन (टीओ) के बाद इसकी जरूरी कमीशनिंग गतिविधियां पूरी की जा चुकी है ।

गौरतलब है कि बाढ़ सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट के दूसरे स्टेज की 660 मेगावाट की दो इकाइयां ( यूनिट 4 और 5) क्रमश: 15 नवंबर, 2014 और 18 फरवरी, 2016 से बिजली का लगातार उत्पादन कर रही हैं। स्टेज I की पहली 660 मेगावाट इकाई नवंबर 2021 से बिजली का वाणिज्यिक उत्पादन कर रही है ।“

बाढ़ प्लांट के स्टेज I की इस दूसरी यूनिट से बिजली उत्पादन शुरू होने के साथ, बिहार राज्य की बिजली क्षमता में 383 मेगावाट की वृद्धि होगी, अर्थात बाढ़ संयंत्र से बिहार को कुल बिजली आवंटन भी 1526 मेगावाट से बढ़कर 1909 मेगावाट तक पहुंच जाएगा। चंदन ने आगे बताया कि “एनटीपीसी से बिहार के 6 उत्पादन संयंत्रों सहित एनटीपीसी से बिहार का वर्तमान बिजली आवंटन भी 6560 मेगावाट से बढ़कर 6943 मेगावाट पहुँच जाएगा।“

बाढ़ स्टेज I की दूसरी इकाई के फुल लोड ट्रायल-रन ऑपरेशन की सफलता पर, एनटीपीसी के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (पूर्व-1), डीएसजीएसएस बाबजी ने कहा कि ” टीम बाढ़ के पेशेवर और कैलिब्रेटेड प्रयासों के कारण ही स्टेज 1 की दूसरी इकाई का सफल ट्रायल-ऑपरेशन संभव हो पाया है, इस उपलब्धि के लिए टीम बाढ़ को ढेर सारी बधाई ।“ बाबजी ने आगे बताया कि, “ वर्तमान में एनटीपीसी की बिहार राज्य में लगभग 80 हज़ार करोड़ की निवेश के साथ कुल 6 परियोजनाओं में 9070 मेगावाट (मेगावाट) की स्थापित बिजली उत्पादन क्षमता है, जबकि 660 मेगावाट की क्षमता निर्माणाधीन है।“

बाढ़ परियोजना के कार्यकारी निदेशक, असित दत्ता ने बाढ़ टीम को बधाई देते हुए कहा, “हमें टीम बाढ़ पर गर्व है, जिसने रिकॉर्ड समय में सभी एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर इस यूनिट के ट्रायल-रन ऑपरेशन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त किया है। दत्ता ने कहा, ”पहले चरण की तीसरी और अंतिम इकाई का काम प्रगति पर है और इसके अगले साल तक पूरा होने की पूर्ण संभावना है।“

इस उपलब्धि पल को संभव होते देखने के लिए एनटीपीसी और मेसर्स दुसान के वरिष्ठ अधिकारी भी बड़ी संख्या में बाढ़ प्लांट के यूनिट कंट्रोल रूम में उपस्थित थे।

गौरतलब है कि एनटीपीसी बिहार की औसत दैनिक बिजली मांग के 90% से अधिक बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करता है, जो 6,000 मेगावाट से 6,500 मेगावाट के आसपास रहता है। बाढ़ प्लांट के स्टेज -I की दूसरी यूनिट के 660 मेगावाट अतिरिक्त उत्पादन क्षमता के जुडने के साथ ही, एनटीपीसी समूह की देश में कुल स्थापित क्षमता 73,000 मेगावाट से अधिक हो जाएगी, जिसमें 43 अक्षय और जल विद्युत परियोजनाओं सहित 89 विद्युत स्टेशन शामिल हैं।

एनटीपीसी समूह के पास 17 गीगावाट (जीडब्ल्यू) से अधिक की विद्युत उत्पादन क्षमता निर्माणाधीन है, जिसमें 5.9 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाएं भी शामिल हैं। देश में काफी समय से सस्ती दरों पर पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा परियोजनाओं के माध्यम से बिजली उत्पादित कर इसकी निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना ही एनटीपीसी की प्रमुख ताकत रही है।

Previous Post

चिकित्सा दिवस की पूर्व संध्या पर संगोष्ठी

Next Post

संपूर्ण तहसील समाधान दिवस हुआ संपन्न-

संवाददाता, इमरान बेग

संवाददाता, इमरान बेग

Next Post
संपूर्ण तहसील समाधान दिवस हुआ संपन्न-

संपूर्ण तहसील समाधान दिवस हुआ संपन्न-

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
कुसमी: मुंबई की नन्हीं पर्वतारोही ग्रिहिता विचारे ने फतह की छत्तीसगढ़ की सबसे ऊंची चोटी गौरलाटा पीक

कुसमी: मुंबई की नन्हीं पर्वतारोही ग्रिहिता विचारे ने फतह की छत्तीसगढ़ की सबसे ऊंची चोटी गौरलाटा पीक

May 9, 2026
राजपुर की बदहाल सड़क और पेयजल संकट को लेकर आम आदमी पार्टी का आंदोलन, 11 मई को होगा धरना प्रदर्शन

राजपुर की बदहाल सड़क और पेयजल संकट को लेकर आम आदमी पार्टी का आंदोलन, 11 मई को होगा धरना प्रदर्शन

May 8, 2026
पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे Suvendu Adhikari

पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे Suvendu Adhikari

May 8, 2026
व्यापारी उत्पीड़न के खिलाफ अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

व्यापारी उत्पीड़न के खिलाफ अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

May 8, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7