• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Latest News

खटीमा के छात्र छात्रों ने ली NCC की ट्रेनिंग

Team Bharat TV24x7 by Team Bharat TV24x7
September 23, 2022
in Latest News, उत्तर प्रदेश
0
0
SHARES
13
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

खटीमा के छात्र छात्रों ने ली NCC की ट्रेनिंग

खटीमा के इतिहास में पहली बार सिटी कॉन्वेंट स्कूल में 5 यूके नेवल यूनिट एनसीसी, नैनीताल के तत्वाधान में 16 सितंबर से 23 सितंबर तक 8 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन दिनांक 23/09/2022 दिन शुक्रवार को बड़ी धूमधाम के साथ कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन चंदर विजय नेगी द्वारा किया गया। इस शिविर में उत्तराखंड के देहरादून, रुड़की, रामनगर, नैनीताल और खटीमा से आए हुए लगभग 422 कैडेट्स प्रतिभाग किया ।शिविर में एनसीसी कैडेट्स को नौसेना तथा एनसीसी के विभिन्न विषयों से अवगत कराया गया । कैप्टन नेगी ने एनसीसी कैडेट्स का आह्वाहन करते हुए कहा कि वे एनसीसी के आदर्श वाक्य एकता और अनुशासन का जीवन पर्यंत पालन करेंगे। इस 8 दिवसीय शिविर के प्रथम तीन दिवसों में कैडेट्स को 4 डिवीजन तलवार, राजपूत, शिवालिक और कोलकाता में विभाजित कर भिन्न भिन्न गतिविधियों को संचालित किया गया। अन्य कक्षाओं में कैडेट्स को नेवी ड्रिल, वेपन ट्रेनिंग, सीमेनशिप, नेवल ओरिएंटेशन, कम्युनिकेशन सहित शाम को होने वाले स्पोर्ट्स रहे। सभी कैडेट्स ने भारी बारिश में, टग ऑफ़ वार, बास्केट बॉल तथा बैडमिंटन के मैच का जमकर आनंद लिया। शाम के समय शिविर में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा कैडेट्स का मनोबल बड़ा। सभी कैडेट्स को बनबसा फायरिंग रेंज ले जा कर फायरिंग कराई गई।प्रतिदिन की कक्षाओं के साथ साथ हेल्थ एंड हाइजीन तथा ड्रग एब्यूज पर गेस्ट लेक्चर का आयोजन हुआ, जिसमें नागरिक चिकित्सालय के डॉक्टर की टीम द्वारा कैडेट्स को इन विषयों को लेकर जागरूक किया गया।आज वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के समापन पर कैडेट्स को मेडल्स तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा कैंप का समापन कमांडर कैप्टन चंदर विजय नेगी जी द्वारा कैंप फायर के साथ किया सभी कैडेट्स द्वारा आनंद लिया गया। इस शिविर में नेवल एनसीसी नैनीताल से आए सब लेफ्टिनेंट डॉ रीतेश शाह, सब लेफ़्टिनेंट नवीन चंद्र धुसिया, सब लेफ्टिनेंट वंदना जोशी, थर्ड ऑफिसर सुधीर कुमार पोखरियाल, प्रशासनिक अधिकारी भगवत बिष्ट, शिप मॉडलिंग इंस्ट्रक्टर कमलेश जोशी, एनसीसी के चीफ इंस्ट्रक्टर सुमीत कुमार बलूनी, परमानेंट इंस्ट्रक्टर सथीश, राजीव, सुंदर धामी, हेमंत सिंह, जयभान सिंह, विद्यालय के एजुकेशन डायरेक्टर तिलक उपाध्याय, उप प्रधानाचार्य कैलाश पांडेय, लेफ्टिनेंट प्रकाश सिंह बिष्ट, सी टी ओ प्रवीण सिंह बोरा, विद्यालय के मीडिया प्रभारी नरेश जोशी तथा नैनीताल ग्रुप एनसीसी से रमेश चंद्र तिवारी, गणेश नयाल, गंगा पाठक, किरन, प्रकाश बुंदलाकोटी, कमलेश सिंह बोरा, गोपाल चंद्र तथा समस्त 05 यू के नेवल यूनिट का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Previous Post

किसानों ने की संगोष्ठी,मनोनयन पत्र देकर दिलाई शपथ

Next Post

ब्रेकिंग पीलीभीत उत्तर प्रदेश

Team Bharat TV24x7

Team Bharat TV24x7

Next Post

ब्रेकिंग पीलीभीत उत्तर प्रदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
इकदिल में बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर विधानसभा संगोष्ठी का आयोजन

इकदिल में बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर विधानसभा संगोष्ठी का आयोजन

April 16, 2026
डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बच्चों को कॉपी-कलम वितरित किए गए

डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बच्चों को कॉपी-कलम वितरित किए गए

April 15, 2026
बलरामपुर: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

बलरामपुर: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

April 15, 2026
कुसमी: खिखिरपारा में शहरी स्वास्थ्य केंद्र का भव्य लोकार्पण, विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने दी बड़ी सौगात

कुसमी: खिखिरपारा में शहरी स्वास्थ्य केंद्र का भव्य लोकार्पण, विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने दी बड़ी सौगात

April 14, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7