भगवान परशुराम जी की शोभा यात्रा का भव्य स्वागत
भरथना : रविवार को नगर में भगवान श्री परशुराम की भव्य शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ निकाली गई ढोल नगाड़ा और गगन भेदी जयकारों के बीच निकली इस शोभायात्रा में रथ पर विराजमान भगवान परशुराम की आकर्षक झांकी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही |

शोभा यात्रा जवाहर रोड स्थित श्री नर्मदेश्वर शिव मन्दिर से आकर्षक झांकियों व संगीतमयी धार्मिक ध्वनियों के बीच प्रारम्भ होकर शोभा यात्रा सरोजनी रोड, बालूगंज, पुराना भरथना, मण्डी रोड, सती मन्दिर, गिरधारीपुरा, आजाद रोड, तिलक रोड, मोतीगंज से होकर पुनः मिडिल स्कूल में ही सम्पन्न हुई। इस दौरान शोभा यात्रा का नगर मेें कई जगह स्वागत हुआ और भक्तों ने प्रसाद भी वितरण करवाया। माथे पर चन्दन का टीका व हाथों में ध्वज लिए युवाओं ने नगर में भगवान परशुराम के जयघोषों से गुंजायमान कर दिया। शोभा यात्रा के दौरान पालिकाध्यक्ष अजय यादव गुल्लू,बद्री चौधरी,पूर्व चैयरमैन मनोज पोरवाल, व्यापारी नेता विमल पोरवाल बंटी, विपिन बिहारी दुबे, श्री भगवान पोरवाल हरिओम दुबे, सुमोध अवस्थी, दिवाकांत शुक्ला, सौरभ दुबे छोटू, पवन दुबे, शशि शुक्ला, शरद अवस्थी, करुणा शंकर दुबे, हाकिम सिंह, प्रदीप चन्द्र पाण्डेय, भाजपा मंडल ओमप्रताप सिंह बण्टू , नेक्से पोरवाल, विपिन पोरवाल, अनीता जाटव, सभासद पम्मी यादव, टिंकू यादव सहित सैकडों ब्राह्रमण समाज के लोगो ने रथ पर विराजमान भगवान परशुराम की आरती कर आर्शीवाद ग्रहण किया।













