इटावा की कराटे टीम ने भूटान अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में रचा इतिहास, 5 स्वर्ण सहित कुल 7 पदक जीतेइटावा : भूटान कराटे एसोसिएशन द्वारा 21 से 25 जुलाई तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में इटावा-बाह के युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 पदक जीते। इस प्रतियोगिता में भारत से कुल 60 बच्चों का चयन हुआ था, जिनमें इटावा के गौरी सिंह, आर्यन ने कांस्य ब्रोंज, अर्जुन सिंह और आयुष्मान सिंह भदौरिया ने रजत सिल्वर, जबकि आर्यन सिंह, कृष्णा कुमार, खुशी यादव और कोच विशुन मिश्रा ने स्वर्ण गोल्ड पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
कोच विशुन मिश्रा का लगातार पाँचवाँ स्वर्ण
इस प्रतियोगिता में कोच विशुन मिश्रा ने न सिर्फ भाग लिया बल्कि लगातार पाँचवीं बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीता। कोच सूरज भास्कर ने बताया कि विशुन मिश्रा इससे पहले 2015, 2016, 2017 और 2019 में भी गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। उनका यह उपलब्धि कराटे जगत में एक नया कीर्तिमान स्थापित करता है।
- नेपाल, जापान, ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों ने लिया भाग

भूटान ओलंपिक कमेटी के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में नेपाल, जापान, ऑस्ट्रेलिया, भूटान और भारत सहित कई देशों के 60 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। भारतीय टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 7 पदक जीते, जिनमें 3 स्वर्ण शामिल हैं।
इटावा जंक्शन पर हुआ भव्य स्वागत
आज 26 जुलाई को जब यह विजयी टीम इटावा जंक्शन पहुँची, तो स्थानीय लोगों ने फूलमालाओं और तालियों से उनका जोरदार स्वागत किया। डॉ. श्रीनिवास यादव, डॉ. पिंकी नरवरिया, कमल सिंह नरवरिया, बंटू नरवरिया, मनजीत, गोलू नरवरिया, श्याम मिश्रा, कुंवर सिंह और जितेंद्र नरवरिया सहित इटावा व बाह के कई गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों को बधाई दी इस अवसर पर कोच विशुन मिश्रा ने कहा यह जीत हमारे कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। हमें गर्व है कि हमने भारत का नाम विश्व स्तर पर रोशन किया इटावा की यह कराटे टीम अब अगली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए और भी मजबूती से तैयारी कर रही है। जिले के लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।












