तीसरे दिन भी नहीं मिली मासूम अनम नाले से यमुना तक सर्च अभियान बेन तीजा परिजनों का फूटा गुस्सा

इटावा : शहर के मेवाती टोला में तीन दिन पहले नाले में बहकर लापता हुई 7 वर्षीय मासूम अनम का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। 24 जुलाई की दोपहर तेज बारिश के बीच घर के पास खेल रही मासूम अचानक नाले में गिर गई थी। आज 27 जुलाई को 68 घंटे बीत जाने के बाद भी जिला प्रशासन की तमाम कोशिशें और सर्च ऑपरेशन नाकाम साबित हुए हैं बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ की तीन टीमें यमुना नदी में सर्च अभियान चला रही हैं, जबकि नगर पालिका की टीम नालों की गहराई में जांच कर रही है। बावजूद इसके, मासूम बच्ची का कुछ भी पता नहीं चल सका है। शनिवार को तीसरे दिन 13 सदस्यीय एसडीआरएफ टीम को यमुना नदी में उतारा गया। टीम प्रभारी जावेद अहमद के नेतृत्व में सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक इटावा से 55 किलोमीटर दूर तक लंबा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
तेज बहाव और जलस्तर के बढ़ने से टीम को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। मोटरबोट की मदद से यमुना की गहराइयों को खंगाला गया, लेकिन नतीजा सिफर रहा चार दिन से बेटी की तलाश में दर-दर भटक रहे पिता मुस्तफा और मां निशा बानो का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार का आरोप है कि घटना की सूचना देने के बावजूद शुरुआती घंटों में प्रशासन ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई परिजनों की एक ही पुकार हैहमें हमारी बेटी वापस चाहिए, चाहे जिंदा या फिर उसकी खबर ही सही। शहर में अब यह सवाल गूंज रहा है अनाम को नाले ने निगला या प्रशासन की लापरवाही ने?”लोगों में गुस्सा और दुख दोनों गहराता जा रहा है। प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन जवाब अब तक कोई नहीं।













