जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने किया सेवा कार्य, मरीजों को बांटे फल
भरथना: कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व वर्तमान में राज्यसभा सदस्य सोनिया गांधी के जन्मदिवस पर मंगलवार को कांग्रेस नेताओं ने भरथना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर भर्ती मरीजों के बीच फल वितरण किया और उनके दीर्घायु की कामना की। दोपहर करीब 12 बजे कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित और पीसीसी सदस्य सुखराम सिंधी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने सीएचसी में भर्ती महिलाओं और अन्य मरीजों से हालचाल जाना। इसके बाद सभी को फल वितरित किए गए। दोनों नेताओं ने संयुक्त बयान में कहा कि सोनिया गांधी ने हमेशा देश की जनता को परिवार की तरह समझकर सेवा की है। उनका सरल और संवेदनशील व्यक्तित्व हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। जन्मदिवस पर मरीजों के बीच सेवा कार्य कर हम उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि सोनिया गांधी का जनसेवा का संदेश कांग्रेस संगठन को सदैव नई ऊर्जा प्रदान करता है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पाल भूरे, ब्लॉक अध्यक्ष रणवीर सिंह, CID सतीश पोरवाल, ब्रजेश शर्मा, शिववीर सिंह, मनोज सविता, जनवेद सहित कई पदाधिकारी साथ रहे।
————————————————————————
2- घर से बिना बताये निकली पत्नी नही लौटी घर, गुमशुदगी दर्ज
भरथना: कस्वे में घर से फेरी को निकले पति को घर वापस लौटने पर पत्नी घर पर ना मिलने पर पति ने स्थानीय थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई. कस्वा के मोहल्ला महावीर नगर के अरविन्द कुमार ने गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बताया की मेरी 43 वर्षीय पत्नी रेनू 5 दिसम्बर की सुबह आठ बजे घर से बगैर किसी को बताये जो घर में रखा जेवरात जिसमे सोने की दो अंगूठी, दो जोड़ी वाला, एक मंगल सूत्र, नाक की नथ व नगद दस हजार सहित करीब चार लाख रूपए का जेवरात व आवश्यक दस्ताबेज उस समय अपने साथ ले गयी. जब मैं ब्रेड बेचने के लिए घर से बाहर गया हुआ था. उसका मोबाइल फोन भी बंद जा रहा है. पीड़ित पति की तहरीर पर थाना पुलिस से गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी.














