जयोत्री अकादमी में कॉलेज फेयर का आयोजन
भरथना: जयोत्री अकादमी में कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग के अंतर्गत एक समृद्ध एवं प्रेरणादायी कॉलेज फेयर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य योगेन्द्र मिश्रा एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ० नितिन पोरवाल की उपस्थिति ने विद्यार्थियों का उत्साह और बढ़ाया। कार्यक्रम में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से गुरप्रीत तथा गणपत यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद से अजय प्रताप ने भाग लिया और विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं। विद्यार्थियों ने प्रवेश हेतु आवश्यक अंकों, विभिन्न पाठ्यक्रमों की संरचना, विश्वविद्यालयों के शैक्षणिक वातावरण, उपलब्ध छात्रवृत्ति योजनाओं तथा भविष्य में चुनने योग्य करियर विकल्पों के बारे में स्पष्ट और विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय सभागार में आयोजित एक सूचनापूर्ण सेमिनार से हुई। इसके बाद विद्यालय के प्रांगण में एक-एक कर छात्रों से संवाद करने हेतु काउंसलिंग डेस्क लगाई गईं, जहाँ विद्यार्थियों ने अपने व्यक्तिगत प्रश्न पूछकर विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। है कुछ ही दिन पूर्व जी.एल.ए. यूनिवर्सिटी, मथुरा द्वारा भी जयोत्री अकादमी में करियर मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया गया था, जो दर्शाता है कि संस्था अपने विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण हेतु निरंतर सार्थक प्रयास कर रही है।














