🩸 थाना बकेवर में रक्तदान शिविर का आयोजन पुलिस कर्मियों और युवाओं ने किया 14 यूनिट किया रक्तदान
वकेवर: रक्तदाता समूह इटावा के तत्वावधान में आज थाना बकेवर परिसर में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद रोगियों की सहायता के लिए रक्त संकलित करना था। शिविर में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई की ब्लड बैंक टीम की उपस्थिति में कुल 9 यूनिट रक्त संकलित किया गया।

रक्तदान करने वालों में प्रमुख रूप से विपिन मालिक थानाध्यक्ष बकेवर,SI स्वदेश सिंह, हेड कांस्टेबल रामजी पाल ,हेड कांस्टेबल सुरेंद सिंह , कांo सुनील कुमार , कांo राघवेंद्र सिंह , कांo अभिषेक कुमार, हो.अमन तिवारी, रक्तदाता समूह से शरद तिवारी, सौरभ परिहार, डा.इंदूमोहन तिवारी, अर्पित चौहान, जीतू कुशवाहा मौजूद रहे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चैयरमेन विवेक यादव सन्नी मौजूद रहे चैयरमैन ने बताया कि रक्तदान जीवनदान है एक यूनिट रक्त से चार जिंदगियां बचाईं जाती है— यह सबसे बड़ा मानव धर्म है। समूह का लक्ष्य हर थाना क्षेत्र में इस तरह के शिविर लगाकर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना है। रक्तदान करने वालों को समूह की ओर से प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय रक्त केंद्र से डॉ.ज्योति कला, डॉ.राम प्रकाश तिवारी, डॉ.राकेश मीणा, डॉ.अवध किशोर, प्रेमलाल, दीपक, अमन, पाल, प्रियंका ,विजय, कपिल दुबे, राजेश, सुशांत, ने सफलतापूर्वक रक्तदान शिविर को संपन्न कराया













