भरथना तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर डीएम, SSP ने पीड़ितों की सुनी समस्याएं
भरथना: जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याएं सुनकर दिए सख्त दिशा निर्देश | आपको बताते चले शनिवार को भरथना तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस मे भूमि-विवाद, राजस्व संबंधी मामलों, पुलिस से जुड़ी शिकायतों, पेंशन, आवास, प्रमाण पत्र, सार्वजनिक सेवाओं और अन्य विभागीय समस्याओं से जुड़ी शिकायतों को फरियादी लेकर पहुंचे जिलाधिकारी व एसएसपी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निष्पक्ष जांच, गुणवत्तापूर्ण समाधान और निर्धारित समय सीमा में निस्तारण करने के लिए सख्त दिशा निर्देश दिए |

जिलाधिकारी ने कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य जनता को त्वरित राहत देना है, इसलिए किसी भी शिकायत को औपचारिकता में न लें, बल्कि जमीनी स्तर पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।वहीं एसएसपी ने पुलिस से जुड़े मामलों में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा कि फरियादियों को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। समाधान दिवस पर कुल 30 शिकायतें पहुंची जिसमें 4 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका इस दौरान तहसील भरथना के प्रशासनिक अधिकारी, राजस्वकर्मी, पुलिस अधिकारी, विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे ।














