इटावा डीएम चौराहे पर अनियंत्रित ट्रक पलटा, भीषण आग से मची अफरा-तफरी
; दमकल की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया
इटावा : शहर के व्यस्त डीएम चौराहे पर मंगलवार को एक अनियंत्रित मैदा लदा ट्रक पलट गया, जिसके तुरंत बाद उसमें भीषण आग लग गई। घटना से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल हो गया घटना के तुरंत बाद आग की लपटों को आसमान में उठते देख लोगों ने प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने तत्काल दमकल की दो गाड़ियों को तैनात किया। दमकलकर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
घटना से यातायात प्रभावित हुआ और लोगों में डर का माहौल रहा। अधिकारी घटना के कारणों और नुकसान का जायजा ले रहे हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि आग लगने का कारण क्या था और इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।













