• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Latest News

बलरामपुर: नशे में धुत शिक्षक की हैवानियत! दूसरी कक्षा के मासूम को की बेरहम पिटाई, आंख पर आई खुन—गिरफ्तार होकर जेल भेजा गया

Team Bharat TV24x7 by Team Bharat TV24x7
December 2, 2025
in Latest News, छत्तीसगढ़
0
बलरामपुर: नशे में धुत शिक्षक की हैवानियत! दूसरी कक्षा के मासूम को की बेरहम पिटाई, आंख पर आई खुन—गिरफ्तार होकर जेल भेजा गया
0
SHARES
126
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

बलरामपुर: नशे में धुत शिक्षक की हैवानियत! दूसरी कक्षा के मासूम को की बेरहम पिटाई, आंख पर आई खुन—गिरफ्तार होकर जेल भेजा गया..

भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली

बलरामपुर,02 दिसबंर 2025/ शासन की लाख सख्ती और स्कूलों में अनुशासन के दावों के बीच बलरामपुर जिले की शासकीय प्राथमिक शाला जवाखाड़ी (ग्राम पंचायत पलगी) में 28 नवंबर को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कक्षा दूसरी के 7 वर्षीय मासूम छात्र को उसके ही शिक्षक उदय कुमार यादव ने शराब के नशे में बेरहमी से पीट दिया। घटना के बाद बच्चे की हालत इतनी बिगड़ गई कि उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

https://bharattv24x7.com/wp-content/uploads/2025/12/VID-20251202-WA0002.mp4

नशे में स्कूल आया शिक्षक, गिनती न बताने पर बरसाए थप्पड़!

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी शिक्षक उदय कुमार यादव शराब के नशे में लड़खड़ाते हुए कक्षा में पहुंचा। टिफिन ब्रेक के बाद उसकी चाल और शराब की तेज गंध से बच्चे पहले ही सहम गए थे। पढ़ाई के दौरान जब उसने छात्र भागीरथी यादव से गिनती पूछी और बच्चा घबराकर उत्तर नहीं दे पाया, तो शिक्षक भड़क उठा।

गुस्से में उसने मासूम को एक के बाद एक कई जोरदार थप्पड़ मारे। एक थप्पड़ इतनी जोरदार थी कि बच्चे की आंख की नस फट गई और खून उतर आया। दोनों गाल सूज गए और बच्चा दर्द से कांपने लगा। कक्षा के अन्य बच्चे डर कर अपनी सीटों से दूर हट गए और कई रोने लगे।

घर पहुंचते ही बिगड़ी हालत, भर्ती कराना पड़ा अस्पताल!

घटना से बदहवास बच्चा किसी तरह घर पहुंचा, जहां अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और तेज बुखार आ गया। परिजनों ने तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उपचार के बाद स्थिति को नियंत्रण में बताया, लेकिन घटना ने पूरे गांव को दहला दिया।

बच्चे के बयान में आया पूरा सच!

पूछताछ में बच्चे ने साफ बताया कि शिक्षक शराब पीकर आया था और गिनती न बता पाने पर उसने बेरहमी से मारपीट की। बच्चे ने कहा कि शिक्षक की हरकतों से पूरी कक्षा में अफरा-तफरी मच गई थी। स्कूल स्टाफ ने मामले की सूचना तत्काल प्रबंधन को दी।

ग्रामीणों में उबाल — डीईओ ने तत्काल निलंबित किया!

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों और अभिभावकों में भारी आक्रोश फैल गया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए डीईओ मनीराम यादव ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई—गिरफ्तार कर जेल भेजा गया!

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना त्रिकुण्डा पुलिस ने आरोपी शिक्षक की तलाश कर उसे हिरासत में लिया।

प्रधान पाठक उदय कुमार यादव (उम्र 56 वर्ष, निवासी पलगी) के खिलाफ अपराध क्रमांक 72/2025 दर्ज किया गया है।आरोपी पर निम्न धाराओं में मामला दर्ज हुआ—धारा 296 बीएनएस धारा 115(2) बीएनएस किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 75 एवं 82 उपलब्ध साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Previous Post

इकदिल नगर पंचायत के विकास को लेकर प्रतिनिधि अभिषेक गोयल ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात

Next Post

इटावा डीएम चौराहे पर अनियंत्रित ट्रक पलटा, भीषण आग से मची अफरा-तफरी; दमकल की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया

Team Bharat TV24x7

Team Bharat TV24x7

Next Post

इटावा डीएम चौराहे पर अनियंत्रित ट्रक पलटा, भीषण आग से मची अफरा-तफरी; दमकल की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
भगवान परशुराम जी की शोभा यात्रा का भव्य स्वागत

भगवान परशुराम जी की शोभा यात्रा का भव्य स्वागत

April 19, 2026
कुसमी: सुबह-सुबह धधकी खैनी दुकान में आग का तांडव, लाखों का सामान जलकर राख

कुसमी: सुबह-सुबह धधकी खैनी दुकान में आग का तांडव, लाखों का सामान जलकर राख

April 19, 2026
राजपुर: NSUI ने छात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर सौंपा ज्ञापन, लोकतांत्रिक अधिकारों की उठाई आवाज

राजपुर: NSUI ने छात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर सौंपा ज्ञापन, लोकतांत्रिक अधिकारों की उठाई आवाज

April 19, 2026
🚨 पुरानी रंजिश में युवक पर हमला 🚨 📍 बकेवर (लवेदी थाना क्षेत्र) ग्राम सद्दलपुर में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर हमला क

🚨 पुरानी रंजिश में युवक पर हमला 🚨 📍 बकेवर (लवेदी थाना क्षेत्र)

April 18, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7