• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Etawah News

चलती ट्रेन में चढ़ते समय यात्री गिरा, आरपीएफ ने बचाई जान

Atul Kumar ( संवाददाता भरथना ) by Atul Kumar ( संवाददाता भरथना )
July 24, 2026
in Etawah News, Latest News, उत्तर प्रदेश
0
चलती ट्रेन में चढ़ते समय यात्री गिरा, आरपीएफ ने बचाई जान
0
SHARES
17
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

चलती ट्रेन में चढ़ते समय यात्री गिरा, आरपीएफ ने बचाई जान

इटावा। इटावा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय एक यात्री का संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।
घायल की पहचान श्री कृष्ण दास (40) पुत्र खुदीराम, निवासी 142, पंचकूला, कोलकाता के रूप में हुई है। बताया गया कि वह इटावा से चंडीगढ़ जाने के लिए ट्रेन में सवार होने पहुंचे थे। ट्रेन में चढ़ने के दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह प्लेटफॉर्म पर गिरकर घायल हो गए। आरपीएफ कर्मियों ने बिना देर किए घायल को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए भर्ती कर लिया। अस्पताल में उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Railway officials have urged passengers not to attempt to board or alight from a moving train. Even a small negligence could lead to a serious accident.

Previous Post

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित इटावा दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, DIG व SSP ने किया संयुक्त निरीक्षण

Next Post

5 वर्षों से जलभराव की मार झेल रहा वीरपुर, ग्रामीणों ने मुख्य विकास अधिकारी से लगाई गुहार इटावा। विकासखंड महेवा की ग्राम पंचायत बीरपुर सलेमपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम वीरपुर के ग्रामीणों ने मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गांव में व्याप्त भीषण जलभराव की समस्या के समाधान की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आज तक जल निकासी के लिए कोई सरकारी तालाब या पोखर नहीं बनाया गया, जिसके कारण बरसात का पानी गलियों और घरों में भर जाता है। गांव के कई हिस्सों में 3 से 4 महीने तक घुटनों से लेकर कमर तक पानी भरा रहता है। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है, बुजुर्गों को आने-जाने में भारी परेशानी होती है और मच्छरों के बढ़ने से डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का दावा है कि पिछले वर्षों में डेंगू से गांव के कई लोगों की मृत्यु भी हो चुकी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पिछले पांच वर्षों से ग्राम प्रधान से कई बार समस्या के समाधान की मांग की गई, लेकिन हर बार बजट का हवाला देकर टाल दिया गया। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि 1076 पर शिकायत करने के बाद शिकायतकर्ताओं को फोन पर धमकाया गया। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि गांव का मुख्य संपर्क मार्ग, जो लोक निर्माण विभाग (PWD) के अंतर्गत आता है, तथा अन्य गलियां भी जलभराव के कारण क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। ग्रामीणों के अनुसार गांव के पास से बंबा कूल गुजरती है। यदि कट पंप (हेवी ड्यूटी पंप सेट) की व्यवस्था कर दी जाए तो गांव का पानी आसानी से बंबा कूल में निकाला जा सकता है, जिससे जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान संभव है। ग्रामीणों ने मुख्य विकास अधिकारी से मांग की है कि गांव में तत्काल कट पंप की व्यवस्था कराई जाए, स्थलीय सर्वे कराकर समस्या का समाधान कराया जाए, ग्राम प्रधान की कार्यशैली एवं शिकायतकर्ताओं को कथित रूप से धमकाने के मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, PWD सड़क एवं जलभराव वाली गलियों का निर्माण कराया जाए तथा शिकायतकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। इस ज्ञापन पर नवेंद्र कुमार, चंद्रशेखर पाल, धर्मेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने हस्ताक्षर कर प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

Atul Kumar ( संवाददाता भरथना )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
भरथना में 25 फीट ऊंचे रावण के पुतले का हुआ दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा रामलीला मैदान

October 21, 2026
मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की भव्य बारात धूमधाम से निकाली गई

October 14, 2026
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में शिव मंदिर के पुजारी स्वामी देवानंद भारती की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है।

उत्तर प्रदेश के रामपुर में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर FIR दर्ज कराई है।

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7