तृतीय सुंदरकांड का पाठ व भव्य झांकी कि आयोजन
भरथना: 22 जनवरी राम मंदिर स्थापना के तृतीय वर्ष के उपलक्ष्य पर भव्य धार्मिक आयोजन नगर के मोहल्ला महावीर नगर में गुरुवार को भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सूरज शर्मा वाली गली में तृतीय महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ एवं राधा कृष्ण की भव्य मनोहर झांकी प्रस्तुत की गई। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु श्रीराम के जयघोष श्रीराम, जय श्रीराम” के साथ झंडा यात्रा निकालकर की गई। मुख्य रूप से थाना प्रभारी विक्रम सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। आयोजक व समाजसेवी मुकेश गुप्ता, संयोजक सुरेश सिंह रामू, नितिन पोरवाल,रविन्द्र वर्मा, राजेश सविता, सुधांशु वर्मा, सहित अन्य पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी विक्रम सिंह को अंग वस्त्र फोटो देकर सम्मानित किया |
राम कथा एवं सुंदरकांड पाठ के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से सहभागिता की। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के चलते पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। इस अवसर पर रामकिशोर दुबे रणवीर वर्मा, रिषभ गुप्ता,रजत गुप्ता, सौभाग्य गुप्ता, अमित चौहान, रामवीर पोरवाल, राजेश चौहान, सभासद मनोज गुप्ता सहित अनेक भक्तगण व मोहल्ला वासी उपस्थित रहे।











