भरथना ब्लॉक में कृषि मेला का आयोजन
भरथना : विकास खंड स्तरीय रबी कृषि निवेश मेला का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ ब्लाक प्रमुख विनोद दोहरे, पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव व डीडीए आरएन सिंह ने फीता काटकर तथा वहां आये हुये विभिन्न समूहों के द्वारा किये गये कार्यों की जानकारी प्राप्त कर किया। कार्यक्रम में अपर उद्यान अधिकारी हरेंद्र यादव, प्रकाश नरायन मिश्रा, एडीओ कृषि दिलीप कुमार ने मेले में आये किसानों को कृषि कार्य में फसल में समय से बुआई किस तरह करें। जिससे फसल की अच्छी पैदावार हो और उसका बाजार में अच्छा मूल्य मिले। उन्होने जनपद में टमाटर की फसल अधिक होती है। उसका किसानों को किस तरह लाभ मिले जिसकी विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होने किसान को उत्तम फसल की पैदावार कैसे की जाये।

और खादों का कैसे प्रयोग किया जाये। उसके बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होने किसानों से कहा कि जहरीली दवाओं के प्रयोग से पशु पक्षी खत्म हो रहे है। इससे आप लोग अधिक अधिक संख्या में कम्पोस्ट खाद्य का अधिक प्रयोग करें। कार्यक्रम में रघुपाल सिंह, चंद्रशेंखर विजय पाल, दिनेश कुमार, सचिन, देवेश प्रताप सिंह, करिश्मा, सुरेंद्र पाल सिंह, संजय पाल सहित क्षेत्र से आये महिला तथा पुरुष किसान मौजूद रहे।














