भरथना में फुटपाथ पर अतिक्रमण,रोजाना लगता जाम
भरथना: मुख्य रूप से ऊसराहार रोड बालूगंज, जवाहर रोड, सराय रोड़ नेविलगंज, पाली बंबा पर रोजाना सुबह और शाम के समय स्कूली बच्चों से भरी ओमनी बैन, बसें व निजी वाहन और आम यात्री घंटों तक जाम में फंसे रहते है स्कूल से लौटते समय स्कूली वाहन जाम में फंस जाते हैं जिससे नन्हे मुन्ने बच्चे देर से घर पहुंचते हैं अभिभावक भी चिंतित रहते है |
बालूगंज मैन रोड पर लगा जाम 
आपको बताते चलें ऊसराहार रोड बालूगंज में आतिक्रमण बढ़ता जा रहा है सब्जी ठेलेवाले,अंडा,चाउमीन बर्गर ठेले वाले से लेकर दुकानदारों ने भी पूरे फुटपाथ पर कब्जा कर रखा है जिससे आम जनमानस जाम से त्रस्त है | जबकि सब्जी बेचने की जगह निर्धारित की गई है उसके बाद भी सड़क तक फुटपाथ पर आडे तिरछे ठेले खड़े कर के सब्जी बेंचते है |जबकि इसी रोड पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है जहां से एंबुलेंस रोजाना मरीजों को लेकर आती जाती है जाम में फंसने की वजह से एम्बुलेंस मरीज को लेकर समय से अस्पताल नहीं पहुंच पाती है















