सपा कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई गई
इटावा– समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा संस्थापक एंव भारत के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती के अवसर पर सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने कहा कि नेताजी ने सदैव समाज के शोषित, वंचितों के हकों की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ने का काम किया, उनका सपना था कि जब तक आम व्यक्ति को शिक्षा दवा उपलब्ध न हो जाये तब तक समाजवाद अधूरा है, उन्होंने मुख्यमंत्री रहते तमाम ऐसी योजनाएं चलाई जिससे प्रदेश का आम नागरिक लाभान्वित हुआ और उनके चेहरे पर मुस्कान की किरण देखने को मिली। उन्हीं के पद चिन्हों पर चलकर अखिलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी समाजवाद को आगे बढाने का काम कर रहे हैं। नेताजी की जयंती के मौके पर हम सभी को संकल्प लेकर जाना है कि बूथ स्तर पर एसआईआर का काम करके 2027 में उत्तर प्रदेश की कमान अखिलेश यादव के हाथों में सौंपने का काम करेंगे। विचार गोष्ठी में सपा जिला महासचिव वीरभान सिंह भदोरिया, एसआईआर प्रभारी उदयभान सिंह यादव, लाखन सिंह जाटव, पूर्व प्रत्याशी सर्वेश शाक्य, उपाध्यक्ष उत्तम सिंह प्रजापति, अनवर हुसैन, प्रवक्ता विक्की गुप्ता, विधानसभा अध्यक्ष उमेश राजपूत डुलले, मयंक विधौलिया, सीमा यादव जिलाध्यक्ष महिला सभा, नफीसुल हसन अंसारी, राकेश यादव, रिजवान कुरैशी, जैनुल आब्दीन, रामबाबू प्रधान, साजिद अली अशरफी, कमलेश यादव सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।

फोटो – मुलायम सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करते जिलाध्यक्ष सपा व अन्य।














