श्री गणेश चतुर्थी उत्सव को लेकर कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई
प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने दिशा निर्देश दिए।
भरथना: आपको बताते चलें कोतवाली परिसर में मंगलवार की शाम को श्रीगणेश चतुर्थी पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में एसडीएम काव्या सी ने बताया कि सभी क्षेत्रवासी श्रद्धा भाव से श्रीगणेश उत्सव मनाए, खासकर प्रतिमाओं का विसर्जन निर्धारित स्थल बाहरपुर नहर पुल के पास अनुशासित ढंग से करे।

सीओ अतुल प्रधान ने बताया कि श्रीगणेश आदि देवो की प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले जाने के दौरान आयोजक/संयोजक आवागमन व्यवस्था बाधित नही करे। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने कहा कि श्रीगणेश आदि देवो की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए बाहरपुर नहर पुल के पास स्थान निर्धारित किया गया है। विसर्जन यात्रा के दौरान श्रद्धालु जबरन किसी राहगीर व वाहन सवार लोगो की ओर रंग, गुलाल आदि नही फेंके। बैठक में तहसीलदार दिलीप सिंह ने दिशा निर्देश देकर श्रद्धा भाव से श्रीगणेश उत्सव मनाए जाने की अपील की। बैठक में सभासद हरिओम दुबे, व्यापारी नेता विमल पोरवाल (बंटी) , श्यामजी पोरवाल (नेक्से),राजू माहेश्वरी, सूरज कुमार, रामजी तोमर आदि मौजूद रहे।














