हाईटेंशन लाइन के करंट से एक युवक झुलस कर गंभीर घायल हो गया

भरथना क्षेत्र अंतर्गत इटावा रोड किनारे खेत मे स्थित खाली पड़े प्लाट के पास मंगलवार की शाम करीब 4 बजे मवेसी चराने गया आंशु 21 निवासी नगला गुदे भरथना हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आने से झुलस कर गंभीर घायल हो गया,
बताया गया कि मवेसी चराने के दौरान खाली पड़े प्लाट की दीवार से आंशु छाता लेकर गुजर रहा था, उसी दौरान नीचे की तरफ लटक रहे हाईटेंशन लाइन की तार की चपेट में आकर झुलस गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस सूचना पर पहुचे परिजन आनन फानन में प्राइवेट वाहन से सीएचसी ले गए जहां से आंशु को पीजीआई सैफई रैफर कर दिया गया














