
निवाड़ी कलां इटावा स्थानीय कसवा में निवाड़ी कलां इंद्रावखी मार्ग पर ग्यारह हजार की लाइन के तार नीचे लटक रहे हैं खंभों पर भी कोई सपोर्ट नहीं है इन लटकते तारों से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है क्योंकि इस मार्ग पर दो पहिया चार पहिया वाहनों के साथ साथ पैदल वा साइकिल सबारों का आवागमन बड़े पैमाने पर होता रहता है

विद्युत वितरण उपखंड महेवा पर कार्यरत जूनियर इंजीनियर महेंद्र पटेल को इस संबंध में कई बार लिखित ब मौखिक रूप से अवगत करा दिया गया लेकिन उन्हें इस बात से कोई लेना देना नहीं है व्यापार मंडल के नेता के पी चौहान ने दूरभाष से जब जे ई महोदय से इस परेशानी के बारे में बात की तो उन्होंने बताया कि अभी हमारे पास इस संबंध में कोई बजट नहीं है और हम कुछ भी नहीं कर सकते जब उन्हें बताया कि किसी दिन कोई हादसा हो जाएगा तो उन्होंने कहा हादसा होने दो सरकार अपने आप व्यवस्था करेगी ग्राम बासी ब क्षेत्र बासी लोगों ने विद्युत विभाग के आला अधिकारियों से अपील की है कि अति शीघ्र इन झूलते तारों की व्यवस्था कराई जाए नहीं तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है












