रायबरेली, सलोन कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक पंखे का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामला करंट लगने से मौत का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट रूप से मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।













