भारतtv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर,शंकरगढ़ 23 जुलाई 2025/ ईडी द्वारा कांग्रेस नेताओं को फर्जी मामलों में फंसाने के खिलाफ युवा कांग्रेस बलरामपुर ने जबरदस्त प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष बृजेश यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शंकरगढ़ बस स्टैंड में चक्का जाम कर भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
युवाओं में सरकार की तानाशाही के खिलाफ भारी आक्रोश देखा गया। प्रदर्शन के दौरान महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन शंकरगढ़ तहसीलदार को सौंपा गया, जिसमें मांग की गई कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों और कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों में फंसाने की साजिश पर रोक लगाई जाए।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है और ईडी जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष को दबाने की कोशिश कर रही है।
कांग्रेस ने चेताया – अगर कार्रवाई नहीं रोकी गई तो प्रदेशव्यापी उग्र आंदोलन होगा।
इस उग्र प्रदर्शन में शामिल प्रमुख नेताओं में –
वरिष्ठ कांग्रेसी सत्यनारायण अग्रवाल, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव संतोष इंजीनियर, हीरालाल यादव, शमीम अंसारी, उम्मत रसूल, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव नीरज तिवारी, विधानसभा अध्यक्ष दीपक बुनकर, NSUI के पूर्व जिलाध्यक्ष रुपेश यादव, राजीव तिर्की, सिमु अग्रवाल, गोलू अग्रवाल, मुकेश कश्यप, जनपद सदस्य अमीन साय, ओसपाल यादव, उमेश यादव, उमेश भास्कर, आशीष यादव, सरपंच सुनील पैकरा, देवा, देवरूप यादव, लक्ष्मण सहित युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नारा गूंजा – “तानाशाही नहीं चलेगी, ईडी की गुंडागर्दी नहीं चलेगी!”














