उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा राज्य के 5000 विद्यालयों को बंद किए जाने के निर्णय के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं, शिक्षक सभा एवं मजदूर सभा के सदस्यों ने संयुक्त रूप से जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान महामहिम राष्ट्रपति जी के नाम एक ज्ञापन झांसी के जिलाधिकारी को सौंपा गया।इस विरोध कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल के निर्देशानुसार किया गया। ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल से अनुरोध किया गया कि इस जनविरोधी निर्णय को तत्काल रद्द किया जाए।

प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, शिक्षक, मजदूर और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने विद्यालय बंद करने का निर्णय वापस नहीं लिया, तो समाजवादी पार्टी पूरे प्रदेश में जन आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
नारा दिया गया:
“समान शिक्षा, सबको शिक्षा – यही समाजवादियों की इच्छा।”
रिपोर्ट: शुगर सिंह यादव, झांसी से













