कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में संपन्न हुई आरओ/एआरओ परीक्षा, अभ्यर्थियों ने बताया पेपर नार्मल
इटावा। जिलाधिकारी इटावा के निर्देशानुसार तथा उच्चाधिकारियों की देखरेख में आरओ/एआरओ की परीक्षा रविवार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। परीक्षा के लिए ग्रामीण क्षेत्र में स्थित लोक मान्य रूरल इंटर कॉलेज, महेवा को केंद्र बनाया गया था।
परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल लगातार केंद्र की निगरानी करता रहा, जिससे किसी भी प्रकार की अनियमितता की कोई गुंजाइश नहीं रही। परीक्षार्थियों की जांच के बाद ही उन्हें केंद्र में प्रवेश दिया गया।
परीक्षा समाप्त होने के बाद जब परीक्षार्थी बाहर निकले, तो उनके चेहरों पर संतोष साफ झलक रहा था। अधिकतर अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर सामान्य रहा और समय के अनुसार हल किया जा सका। परीक्षा में शामिल एक छात्रा ने बताया, “पेपर उम्मीद के मुताबिक था, सुरक्षा व्यवस्था भी शानदार रही।”
प्रशासन और केंद्र प्रबंधन की इस व्यवस्थित व्यवस्था की सभी ने सरा
हना की।













