अमरनाथ यात्रा कर सकुशल वापस आए शिवभक्तों का स्वागत सम्मान किया और पौधरोपण भी कराया
भरथना: कस्बा के मोहल्ला बालूगंज में स्थित शहीद पार्क परिसर में मंगलवार की दोपहर आयोजित कार्यक्रम के तहत सीएचसी अधीक्षक डॉ० सैफ व कस्बा चौकी प्रभारी शमशुल हसन आदि ने अमरनाथ यात्रा से सकुशल वापस आए बाबा अमरनाथ सेवा समिति भरथना के अध्यक्ष व सभासद सुशील पोरवाल नानू, मनोज राठौर, दीपक बजाज, शिवकुमार यादव गुडडू, दीपक यादव व अपूर्व पोरवाल को गमछा भेंट कर स्वागत सम्मान किया

और कहा दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में बसे बाबा अमरनाथ के पावन स्थान तक जाने वाले शिवभक्तों पर भोलेनाथ की कृपा बनी रहे। इस दौरान सकुशल वापस आए सभी शिवभक्तों ने यात्रा के अनुभव सांझा किए। कार्यक्रम के दौरान बतौर अतिथि अतिथिगणों ने पर्यावरण संरक्षा व सुरक्षा का संकल्प दिलाते हुए शिवभक्तों के साथ पौधरोपण किया और रोपित पौधों की देखभाल करने का मशविरा दिया। इस दौरान डॉ प्रभात श्रीवास्तव, राजेश तिवारी, संजय दुबे, गणेश पोरवाल, नूर आलम, पंकज चौहान, सुशांत उपाध्याय, रमेश शर्मा, राजू कश्यप आदि मौजूद रहे।बताते चले बीती 15 जुलाई को बाबा अमरनाथ सेवा समिति भरथना के अध्यक्ष सुशील पोरवाल नानू के नेतृत्व में बाबा बर्फानी के दर्शन को शिवभक्तो का जत्था रवाना हुआ था
*पत्रकार अतुल कुमार भरथना 6396163159*














