भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर/कुसमी, 22 अगस्त 2025 – जिले में कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के सख्त निर्देशों के बाद अवैध खाद माफियाओं पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। इसी अभियान के तहत कुसमी में खाद्य विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन को अवैध खाद के साथ जब्त कर लिया।
जानकारी के मुताबिक,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुसमी करूण डहरिया के मार्गदर्शन में जांच के दौरान एक पिकअप वाहन डीएपी और यूरिया से भरा मिला। चालक के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं था। मौके पर पूछताछ करने पर भी संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर खाद को वाहन सहित जब्त कर थाने के सुपुर्द कर दिया गया।
इस कार्रवाई के बाद प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि जिले में अवैध खाद के कारोबार को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।














