भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर/शंकरगढ़ 23 अगस्त 2025 – जिला बलरामपुर के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला खौफनाक मामला सामने आया है। पत्नी पर चरित्र संदेह के शक में एक पति ने उसे सरेराह दौड़ा-दौड़ाकर धारदार छुरी से कई वार कर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। खून से लथपथ बेहोश महिला को पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया।
पुलिस के मुताबिक मामला ग्राम परेवा का है। आरोपी समलू पहाड़ी कोरवा 31 वर्ष, निवासी मनोहरपुर अपनी पत्नी सीमा को तलाशते हुए परेवा पहुंचा। यहां दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में आरोपी ने हत्या की नीयत से पत्नी पर ताबड़तोड़ छुरी से वार कर दिया। सीमा के हाथ, कलाई, माथा और पैर पर गंभीर चोटें आईं।
घटना के गवाह ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ पहुंचाया। बाद में डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अंबिकापुर रेफर किया।
पीड़िता के पिता रामप्रसाद डीहकोरवा की रिपोर्ट पर थाना शंकरगढ़ में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 113/2025 धारा 109 भा.दं.सं. के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश कर दिया है।













