भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर, 03 सितम्बर 2025/ जिला बलरामपुर कलेक्टर राजेंद्र कटारा के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू की गई है। जिले के सभी विकासखंडों में 01 सितम्बर से 21 सितम्बर तक मेगा हेल्थ शिविर, आयुष्मान मेला, रक्तदान महोत्सव, जनजागरूकता अभियान, आयुष्मान भारत व वय वंदन कार्ड वितरण तथा हर दिन हर घर आयुर्वेद जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बसंत कुमार सिंह ने बताया कि इन आयोजनों में किशोरियों, गर्भवती और शिशुवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की जाएगी, साथ ही आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत निशुल्क उपचार भी उपलब्ध कराया जाएगा।














