भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर, 03 सितम्बर 2025/ संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में जिला बलरामपुर कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अनुविभाग एवं तहसीलवार लंबित राजस्व प्रकरणों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा के भीतर करना सुनिश्चित करें, ताकि आमजनों की समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके।
बैठक में अवैध अतिक्रमण, विवादित-अविवादित नामांतरण, खाता विभाजन, त्रुटि सुधार सहित विभिन्न राजस्व प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई। कलेक्टर ने लंबित मामलों के समाधान का निर्देश दिये।
इसी के साथ उन्होंने एग्रीस्टेक किसान पंजीयन की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि किसानों का पंजीयन एग्रीस्टेक पोर्टल पर समय से किया जाए।
बैठक में अपर कलेक्टर आर.एन. पाण्डेय सहित सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसीलदार उपस्थित रहे।














