भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर/शंकरगढ़ 14अक्टूबर 2025: सामरी विधानसभा क्षेत्र की विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने अपने क्षेत्र के ब्लॉक शंकरगढ़ के दौरे के दौरान प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास शंकरगढ़ का आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने छात्रावास की स्वच्छता व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, छात्राओं की उपस्थिति तथा सुरक्षा प्रबंधों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने छात्राओं से बातचीत कर उनकी सुविधाओं, भोजन व्यवस्था एवं समस्याओं की जानकारी भी ली।

विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि छात्राओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखी जाए। साथ ही जहाँ-जहाँ आवश्यक सुधार की आवश्यकता है, उसे तत्काल प्रभाव से सुधारने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए छात्रावासों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।














