बुलंदशहर: कोतवाली नगर क्षेत्र में आज ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत जब्त वाहनों की नीलामी प्रक्रिया संपन्न हुई। नीलामी में कुल 309 वाहन बेचे गए। इस दौरान 66 बोलीदाताओं ने हिस्सा लिया। एमवी एक्ट के तहत जब्त 178 वाहन 17 लाख 40 हजार रुपये में नीलाम हुए,
जबकि 131 लावारिस वाहन 11 लाख 60 हजार रुपये में बिके।
पूरी कार्यवाही के दौरान एसपी सिटी, सीओ सिटी, तहसीलदार और कोतवाल नगर मौजूद रहे।














