खुर्जा, बाबा खाटू श्याम के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित होने वाली भव्य दिव्य चतुर्थ निशान शोभा यात्रा की तैयारी को लेकर श्री श्याम संकीर्तन मंडल, खुर्जा द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक का आयोजन रविवार सायं ॐ फैमिली रेस्टोरेंट, खुर्जा में हुआ। बैठक की शुरुआत “श्याम नाम संकीर्तन” एवं “प्रभु स्मरण” के साथ हुई। इस दौरान मंडल के पदाधिकारियों, सदस्यों और श्याम प्रेमियों ने मिलकर यात्रा को भव्य, अनुशासित और भक्तिमय बनाने का संकल्प लिया। बैठक में यात्रा की संपूर्ण रूपरेखा, मार्ग निर्धारण, निशान व्यवस्था, सेवा दल की नियुक्ति, सजावट, स्वागत एवं जल व्यवस्था सहित अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
मंडल सदस्यों ने कहा कि —

> “श्याम नाम का प्रचार और भक्ति का यह अवसर केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समर्पण का पर्व है।”
कार्यक्रम में स्थानीय पत्रकार बंधु भी उपस्थित रहे, जिन्होंने मंडल की इस धार्मिक पहल की सराहना करते हुए इस आयोजन के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का आश्वासन दिया।

मंडल ने सभी श्याम भक्तों से आव्हान किया है कि वे आगामी चतुर्थ निशान यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर बाबा श्याम के नाम का जयघोष करें।














