
महेवा ब्लॉक के ग्राम पुरावली में आगामी कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों को लेकर मेला समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शांति व्यवस्था, सफाई, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष चर्चा हुई।
पूर्व प्रधान सुभाष यादव ने कहा कि “मेले में सौहार्द और अनुशासन बनाए रखना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है”। उन्होंने सभी दुकानदारों और ग्रामीणों से मेले को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।
बैठक में पुलिस प्रशासन के प्रतिनिधियों, समाजसेवियों और ग्राम पंचायत सदस्यों ने भी भाग लिया। शांति व्यवस्था को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।
ग्रामीणों का कहना है कि इस बार का कार्तिक मेला पहले से अधिक रौनकदार और सुव्यवस्थित होगा।













