भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर/शंकरगढ़ 11 नवंबर 2025: सामरी विधानसभा की विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने विकासखंड शंकरगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में दरकी जलाशय (2 करोड़ 66 लाख 19 हजार रुपये) एवं गम्हारडीह जलाशय (2 करोड़ 56 लाख 97 हजार रुपये) के जीर्णोद्धार कार्यों का भूमि पूजन किया।

विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने कहा कि यह कार्य क्षेत्र के किसानों के सिंचाई विकास और खेती-किसानी को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण अंचलों के जलाशयों को पुनर्जीवित करने और सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करने के लिए सतत प्रयासरत है।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि मुकेश कश्यप, जनपद सदस्य, ग्राम पंचायत सरपंच, भाजपा कार्यकर्ता, ग्रामीणजन तथा सिंचाई विभाग के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत करते हुए क्षेत्र में सिंचाई सुविधा बढ़ाने के इस कदम के लिए आभार व्यक्त किया।














