भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर, 22 नवम्बर 2025/
जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देश पर राजस्व एवं खनिज विभाग की टीम द्वारा सख्त निगरानी रखते हुए नियम विरुद्ध कार्य करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजपुर श्री देवेंद्र प्रधान के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने ग्राम सिंगचौरा स्थित महान नदी में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन करते हुए एक टीपर वाहन को जब्त किया। वाहन को आगे की कानूनी कार्यवाही हेतु सुरक्षित राजस्व अभिरक्षा में रखा गया है।
कार्रवाई के दौरान तहसीलदार श्रीमती कावेरी मुखर्जी, पटवारी और राजस्व अमला मौजूद रहा। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि जिले में अवैध खनन, परिवहन या भंडारण करने वालों पर आगे भी इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई की जाएगी।












