सुल्तानपुर से सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहाँ ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के मुरली नगर के पास की है। तेज रफ्तार ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन सड़क पर पलट गए। हादसे में लगभग छह लोग घायल हो गए।
सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ से दो गंभीर घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य चार घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।














