भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर 10 दिसंबर 2025/
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी (2.0) के अंतर्गत बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सभी नगरीय निकायों में नए आवेदनों की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवासहीन एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराने सरकार ने नियमों को और सरल बनाते हुए 2500 वर्गफुट से अधिक भूमि वाले आवेदकों की अयोग्यता संबंधी प्रतिबंध हटा दिया है। इससे अधिक संख्या में पात्र परिवारों को योजना का लाभ मिल सकेगा।
नई व्यवस्था के अनुसार आवास हेतु पात्रता के लिए—
लाभार्थी के नाम पर स्वयं की भूमि होना आवश्यक है,
परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये से कम हो,
स्वयं का पक्का मकान न हो,
और संबंधित नगरीय निकाय क्षेत्र में अगस्त 2024 के पूर्व का निवासी होना जरूरी है।
जिले के सभी नगरीय निकायों को निर्देशित किया गया है कि वे पात्र हितग्राहियों के आवेदन समयबद्ध तरीके से प्राप्त कर आवेदन प्रक्रिया में पूर्ण मार्गदर्शन दें, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवार इस जनकल्याणकारी योजना का लाभ ले सकें और अपने सपनों का घर बना सकें।
पात्र हितग्राही—अपने निकाय में करें संपर्क
आवेदन संबंधी सहायता हेतु निम्न अधिकारी उपलब्ध रहेंगे—
नगर पालिका परिषद बलरामपुर एवं रामानुजगंज: श्री प्रवीण कुमार पटेल (मो. 8962999854)
नगर पंचायत वाड्रफनगर: श्री राहुल गुप्ता (मो. 9754852418)
नगर पंचायत राजपुर एवं कुसमी: श्री सल्यभ सोनी (मो. 8770353046)














