भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर 10 दिसंबर 2025/
जिला बलरामपुर में धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाए रखने प्रशासन लगातार सख्त निगरानी कर रहा है। इसी क्रम में कोरंधा बैरियर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए संयुक्त टीम ने झारखंड राज्य से ब्लाक कुसमी की ओर ले जाए जा रहे अवैध धान से भरे पिकअप वाहन को पकड़ लिया।
जांच के दौरान कुसमी तहसीलदार रॉकी एक्का और टीम ने वाहन में भरी लगभग 55 बोरी धान के संबंध में दस्तावेज मांगे, लेकिन चालक कोई भी संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। संदेह की स्थिति में टीम ने धान एवं वाहन दोनों को जप्त कर थाना कोरंधा के सुपुर्द कर दिया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिला बलरामपुर में अवैध धान परिवहन पर कड़ी नजर रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाएगी।













