अहेरीपुर में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला व पल्स पोलियो कार्यक्रम आयोजित, सीएमओ ने किया निरीक्षण

अहेरीपुर। महेवा विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अहेरीपुर में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला एवं उरेंग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेला के साथ पल्स पोलियो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत मरीजों को निःशुल्क परामर्श, दवाएं एवं स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।
सीएमओ इटावा डॉ. ब्रजेंद्र कुमार ने उरेंग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर आरोग्य मेला एवं पल्स पोलियो कार्यक्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य मेले में दी जा रही दवाओं, उपचार व्यवस्था तथा मरीजों को मिल रही सुविधाओं के बारे में स्वास्थ्य स्टाफ से जानकारी ली। साथ ही पल्स पोलियो अभियान की प्रगति की विस्तार से समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के समय मेडिकल ऑफिसर डॉ. विनोद कुमार झा, फार्मासिस्ट राजीव कुमार, वार्ड बॉय शिवकुमार, शालिनी तथा आशा बहनें मौजूद रहीं।
इसके बाद सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अहेरीपुर पहुंचकर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी मेडिकल ऑफिसर डॉ. अतुल तिवारी से ली। उन्होंने केंद्र पर आ रही समस्याओं, दवाओं के वितरण एवं स्टाफ की उपस्थिति की भी समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान फार्मासिस्ट पंकज कटियार, वार्ड बॉय सुबोध, स्टाफ नर्स राजुल शाक्य, लैब टेक्नीशियन सुधीर एवं एलए अश्वनी सिंह उपस्थित रहे।
सीएमओ ने स्वास्थ्य कर्मियों को जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए।













