भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर 18 दिसबंर 2025/ छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देशानुसार व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मो. मखमूर इकबाल की सहमति से जिला बलरामपुर के नगर पंचायत कुसमी निवासी तेजतर्रार महिला नेत्री शाहिदा खातुन को छत्तीसगढ़ प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा का विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया है।
शाहिदा खातुन पिछले लगभग दस वर्षों से जनहित कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाती आ रही हैं। वे पूर्व में जिला बलरामपुर अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष के पद पर दो योजना रह चुकी हैं। इसके साथ ही वे नगर पंचायत कुसमी स्थित कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रतिनिधि के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।

उनकी सामाजिक सक्रियता, संगठन के प्रति समर्पण एवं अल्पसंख्यक समाज में मजबूत पकड़ को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र में भाजपा संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

नियुक्ति पर शाहिदा खातुन ने कहा कि “भारतीय जनता पार्टी ने मुझे इस योग्य समझा, इसके लिए मैं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का दिल से धन्यवाद करती हूँ। जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगी।”
उनकी नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों में खुशी का माहौल है।













