भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर,18 दिसम्बर 2025/
विश्व पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का आयोजन 21 दिसम्बर 2025 को किया जाएगा। इस अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 दिसम्बर को जिले भर में बनाए गए पोलियो बूथों के माध्यम से बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाई जाएंगी। वहीं 22 एवं 23 दिसम्बर को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी, ताकि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे।
सीएमएचओ ने जिले की आम जनता से अपील करते हुए कहा कि पोलियो से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए हर बच्चे को पोलियो की दो बूंद पिलाना बेहद जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर अवश्य ले जाएं और अभियान में सहयोग करें।














