चकरनगर तहसील परिसर में कंबल वितरण, जरूरतमंदों को मिली ठंड से राहत

चकरनगर (इटावा)। कड़ाके की ठंड को देखते हुए तहसील चकरनगर परिसर में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी में जरूरतमंद एवं गरीब लोगों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष इटावा अन्नू गुप्ता रहे।
इस अवसर पर पूर्व सांसद इटावा व भाजपा नेता प्रेमदास कठेरिया, सीओ चकरनगर तथा एसडीएम चकरनगर भी मौजूद रहे। अतिथियों ने स्वयं जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर सर्दी से बचाव का संदेश दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब व असहाय लोगों की सेवा करना समाज और प्रशासन दोनों की सामूहिक जिम्मेदारी है। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ दिखाई दिया।
कंबल वितरण कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।












