व्यापार मंडल अध्यक्ष ने दीं नववर्ष की शुभकामनाएँ
भरथना: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विमल पोरवाल बंटी ने नववर्ष के अवसर पर भरथना क्षेत्र के समस्त व्यापारियों एवं आमजन को नब वर्ष 2026 हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि बीतता वर्ष चुनौतियों से भरा रहा, लेकिन व्यापारियों ने परिश्रम, धैर्य और एकजुटता के साथ परिस्थितियों का सामना किया। नववर्ष पर उन्होंने कामना की कि नया साल व्यापारियों के लिए नए अवसर, आर्थिक सुदृढ़ता और निरंतर प्रगति लेकर आए। साथ ही आमजन के जीवन में सुख, शांति और खुशहाली बनी रहे और उद्योग के सशक्त होने से ही क्षेत्र का समग्र विकास संभव है।















