• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Latest News

कुसमी: धान खरीदी व्यवस्था का जायजा लेने कुसमी पहुँचे कलेक्टर–एसपी

Team Bharat TV24x7 by Team Bharat TV24x7
January 2, 2026
in Latest News, छत्तीसगढ़
0
कुसमी: धान खरीदी व्यवस्था का जायजा लेने कुसमी पहुँचे कलेक्टर–एसपी
0
SHARES
149
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली

बलरामपुर 02 जनवरी 2026/ खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। धान के अवैध परिवहन, भंडारण तथा बिचौलियों और कोचियों द्वारा अवैध विक्रय पर रोक लगाने के उद्देश्य से प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में कलेक्टर राजेन्द्र कटारा एवं पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने विकासखण्ड कुसमी के विभिन्न धान उपार्जन केन्द्रों एवं चेकपोस्टों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने धान खरीदी केन्द्र चांदो एवं सामरी का निरीक्षण किया। इस दौरान समिति प्रबंधकों से चर्चा कर टोकन व्यवस्था, अब तक की धान खरीदी की मात्रा तथा धान उठाव की स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर

राजेन्द्र कटारा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बिचौलियों व कोचियों द्वारा धान विक्रय की किसी भी कोशिश पर सतत निगरानी रखी जाए। उन्होंने बारदानों की उपलब्धता, स्टेंसिल का सही स्थान पर उपयोग तथा बारदाने में निर्धारित मात्रा में धान भरने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर ने यह भी कहा कि धान विक्रय के दौरान किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। धान उठाव की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को शीघ्र उठाव कराने के निर्देश दिए, ताकि खरीदी प्रक्रिया निर्बाध रूप से चलती रहे।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने समर्थन मूल्य पर धान बेचने आए किसानों से भी संवाद किया और टोकन, किसान किताब पर्ची सहित अन्य दस्तावेजों का अवलोकन किया। उन्होंने तराजू, नमी मापक यंत्र, बारदाना पंजी एवं खरीदी पंजी के उचित संधारण के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए धान के अवैध परिवहन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए तथा आवश्यकता पड़ने पर पुलिस सहयोग लेने की बात कही।

अमटाही व कोरोंधा चेकपोस्ट का निरीक्षण

कलेक्टर राजेन्द्र कटारा एवं पुलिस अधीक्षक बैंकर ने अमटाही एवं कोरोंधा चेकपोस्ट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने चेकपोस्ट पर तैनात कर्मचारियों से चर्चा कर किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कर्मचारियों को लगातार सतर्क रहने तथा वाहनों की सघन जांच करने के निर्देश देते हुए कहा कि बिचौलियों के किसी भी प्रयास को विफल करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

Previous Post

यूपी में IPS अधिकारियों को बड़ी पदोन्नति कई वरिष्ठ अफसर बने ADG, IG और DIG

Next Post

व्यापार मंडल अध्यक्ष ने दीं नववर्ष की शुभकामनाएँ

Team Bharat TV24x7

Team Bharat TV24x7

Next Post
व्यापार मंडल अध्यक्ष ने दीं नववर्ष की शुभकामनाएँ

व्यापार मंडल अध्यक्ष ने दीं नववर्ष की शुभकामनाएँ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
इकदिल में बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर विधानसभा संगोष्ठी का आयोजन

इकदिल में बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर विधानसभा संगोष्ठी का आयोजन

April 16, 2026
डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बच्चों को कॉपी-कलम वितरित किए गए

डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बच्चों को कॉपी-कलम वितरित किए गए

April 15, 2026
बलरामपुर: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

बलरामपुर: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

April 15, 2026
कुसमी: खिखिरपारा में शहरी स्वास्थ्य केंद्र का भव्य लोकार्पण, विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने दी बड़ी सौगात

कुसमी: खिखिरपारा में शहरी स्वास्थ्य केंद्र का भव्य लोकार्पण, विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने दी बड़ी सौगात

April 14, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7