भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर,कुसमी 15 जनवरी 2026/ जिला बलरामपुर के थाना कुसमी क्षेत्र में मजदूरी का झांसा देकर युवक से मोबाइल और नकदी लूटने वाले दो शातिर आरोपियों को कुसमी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है अपराध क्रमांक 06/2026 धारा 309(4), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था पीड़ित देवलाल राम (18 वर्ष), निवासी ग्राम केदली ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 30 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 3 बजे दो युवकों ने उसे कुएं में मशीन डालने के नाम पर मजदूरी का लालच दिया भरोसे में लेकर दोनों आरोपी उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर सामरी रोड की ओर जंगल क्षेत्र में ले गए जंगल के पास पहुंचते ही आरोपियों ने युवक को जान से मारने की धमकी दी लकड़ी-डंडे दिखाकर भयभीत करते हुए उसके पास से वीवो कंपनी का मोबाइल फोन और 600 रुपये नकद जबरन लूट लिए। साथ ही घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद किसी तरह जंगल से निकलकर पीड़ित ने पास में काम कर रहे व्यक्ति से पूछताछ की, जिसने दोनों युवकों की पहचान सुलेमान और इस्तखार उर्फ बाबू के रूप में की।
पीड़ित की रिपोर्ट पर कुसमी थाना पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों—सुलेमान, निवासी बाजारपारा कुसमी इस्तखार उर्फ बाबू, निवासी ग्राम नवडीहा
को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की, जहां दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।














