अहेरीपुर बड़े बाजार का सार्वजनिक शौचालय बना गंदगी का अड्डा
अहेरीपुर बड़े बाजार में स्थित सार्वजनिक शौचालय की बदहाल स्थिति से स्थानीय लोग और व्यापारी खासे परेशान हैं। शौचालय में इस कदर गंदगी फैली हुई है कि कोई भी व्यक्ति उसके भीतर जाने से कतराता है। गंदगी और दुर्गंध के कारण आसपास बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि बाजार में रोजाना बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं, लेकिन शौचालय की नियमित सफाई न होने से लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। कई बार संबंधित विभाग को अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
आसपास के दुकानदारों और नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि शौचालय की तत्काल साफ-सफाई कराई जाए तथा नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और बीमारियों से बचाव हो सके।













