• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Latest News

बलरामपुर: मकर संक्रांति भारतीय संस्कृति, एकजुटता और समृद्धि का प्रतीक – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

तातापानी महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री ने 667 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात

Team Bharat TV24x7 by Team Bharat TV24x7
January 16, 2026
in Latest News, छत्तीसगढ़
0
बलरामपुर: मकर संक्रांति भारतीय संस्कृति, एकजुटता और समृद्धि का प्रतीक – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
0
SHARES
144
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली

बलरामपुर,तातापानी 15 जनवरी 2026/ मकर संक्रांति के पावन अवसर पर जिला बलरामपुर के प्रसिद्ध तातापानी महोत्सव में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सहभागिता कर आस्था, संस्कृति और विकास का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने तपेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में प्राचीन शिव चबूतरे पर विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात 60 फीट ऊंची भगवान शिव की प्रतिमा के समीप पतंग उड़ाकर मकर संक्रांति पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव के भव्य मंच से विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मकर संक्रांति सूर्य उपासना का पर्व है, जो भारतीय संस्कृति, एकजुटता और समृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने तातापानी को आस्था का प्रमुख केंद्र बताते हुए श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना की और प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति, लोहड़ी एवं पोंगल की शुभकामनाएं दीं।

200 जोड़ों को मिला वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत परिणय सूत्र में बंधे 200 जोड़ों को नव दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह योजना सामाजिक समरसता और बेटियों के सम्मान का प्रतीक है।

विकास की बंपर सौगात: 667.57 करोड़ के कार्य

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर 667 करोड़ 57 लाख रुपये से अधिक की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन/शिलान्यास किया।

इसमें—

🔹 323 करोड़ 96 लाख रुपये की लागत के 140 कार्यों का लोकार्पण

🔹 343 करोड़ 61 लाख रुपये की लागत के 71 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास शामिल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के दो वर्ष पूर्ण हो चुके हैं और छत्तीसगढ़ की जनता से किए गए सभी वादों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को आवास, किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य, 70 लाख से अधिक महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रुपये, 5 लाख भूमिहीन किसानों को 10 हजार रुपये तथा 40 हजार से अधिक हितग्राहियों को रामलला दर्शन योजना का लाभ दिया जा चुका है।

चार बड़ी घोषणाएं, तातापानी महोत्सव को स्थायी पहचान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिले के विकास को नई गति देने हेतु चार अहम घोषणाएं कीं—

1️⃣ बलरामपुर जिला मुख्यालय में शासकीय महिला कर्मचारियों हेतु ट्रांजिट हॉस्टल

2️⃣ डाइट संचालन के लिए नवीन भवन

3️⃣ जिला पंजीयन कार्यालय भवन का निर्माण

4️⃣ तातापानी महोत्सव के आयोजन हेतु प्रतिवर्ष 25 लाख रुपये की स्थायी सहायता

स्टॉल, संस्कृति और नवाचार का संगम कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए 25 स्टॉलों का अवलोकन किया। इनमें जनकल्याणकारी योजनाओं, नवाचारों और उपलब्धियों की जानकारी दी गई।

ट्राइबल फूड स्टॉल में आदिवासी व्यंजनों ने सबका मन मोह लिया, वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना, अटल डिजिटल सुविधा केंद्र, साइबर जागरूकता, सड़क सुरक्षा और ‘कबाड़ से जुगाड़’ जैसे नवाचार आकर्षण का केंद्र रहे।

मिट्टी से जुड़ाव और छात्राओं की रचनात्मकता की सराहना

प्रदर्शनी के दौरान मुख्यमंत्री ने पारंपरिक माटीकला को प्रोत्साहित करते हुए राजपुर विकासखंड के ग्राम आरा निवासी कुम्हार शिवमंगल के साथ स्वयं चाक चलाया।

एकलव्य शंकरगढ़ की छात्राओं द्वारा निर्मित “मदर ऑफ नेचर” स्कल्पचर और मुख्यमंत्री का स्केच देखकर उन्होंने छात्राओं की रचनात्मकता की प्रशंसा की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर समारी विधायक उद्देश्वरी पैंकरा, प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते, वन विकास निगम अध्यक्ष राम सेवक पैंकरा, धरसीवां विधायक अनुज शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज, उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव, रेड क्रॉस अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, पिछड़ा आयोग सदस्य कृष्णा गुप्ता, आईजी सरगुजा दीपक झा, कलेक्टर राजेंद्र कटारा, एसपी वैभव बैंकर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।

Previous Post

कुसमी: मजदूरी का झांसा देकर युवक से लूट, पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो आरोपी सलाखों के पीछे

Next Post

भरथना ब्लॉक में कृषि मेला का आयोजन

Team Bharat TV24x7

Team Bharat TV24x7

Next Post
भरथना ब्लॉक में कृषि मेला का आयोजन

भरथना ब्लॉक में कृषि मेला का आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
एम.एस.के. इंटरनेशनल स्कूल का इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा

एम.एस.के. इंटरनेशनल स्कूल का इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा

May 13, 2026
इटावा में पुलिस मुठभेड़, दो बदमाश गिरफ्तार

इटावा में पुलिस मुठभेड़, दो बदमाश गिरफ्तार

May 13, 2026
बारहवीं के परिणाम में जयोत्री अकैडमी का उत्कृष्ट प्रदर्शन

बारहवीं के परिणाम में जयोत्री अकैडमी का उत्कृष्ट प्रदर्शन

May 13, 2026
भरथना में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिला सुरक्षा चौपाल आयोजित

भरथना में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिला सुरक्षा चौपाल आयोजित

May 13, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7